पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ मंत्री को पार्टी से बाहर निकालने की मांग कर रही भाजपा, की गई व्यापक विरोध प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (26/05/22): दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ही भ्रष्टाचारी है और पंजाब में भ्रष्टाचार के आरोप में जो मंत्री को बर्खास्त किया गया है, उसे जल्द से जल्द पार्टी से निकाला जाए।

भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने के लिए आज दिल्ली के जंतर मंतर पर बीजेपी नेता विजय गोयल की अगुवाई में एक विशाल धरना का आयोजन किया गया कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं भगवंत मान भ्रष्टाचारी हैं घर-घर शराब की दुकान खोलने वाले अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है।

विजय गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सत्ता में आने से पहले कहते थे कि जन लोकपाल बिल बनाए भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेंगे लेकिन आज उनके मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं तो उन्हें सिर्फ मंत्री पद से बर्खास्त किया जा रहा है ना कि पार्टी से। करते हैं कि अरविंद केजरीवाल अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए तत्काल अपने पद से पंजाब के सीएम भगवंत मान का इस्तीफा लें।

आपको बतादें की पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद मोहाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और अरेस्टिंग हुई। जंतर-मंतर पर धरने में मौजूद नेताओं ने कहा कि जिस तरीके से पंजाब में मंत्री को बर्खास्त किया गया है दिल्ली में ईडी की कार्रवाई के बावजूद भी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अपने पद पर बने हुए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए।