दिल्ली के बाद अब केजरीवाल पंजाब में कर रहे हैं ड्रामा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/05/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले सात सालों से दिल्ली में ड्रामा करने के बाद अब केजरीवाल पंजाब के लोगों के साथ भी ड्रामा करना शुरु कर दिए हैं। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया गया है। साथ ही FIR के आदेश दिए गए हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के समर्थन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि मुझे आप पर गर्व है। आपकी कार्रवाई ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए हैं। आज पूरा देश आप पर गर्व महसूस कर रहा है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार को रिमोट कंट्रोल खुद के हाथों में रखकर केजरीवाल कह रहे हैं कि जब उन्हें भगवंत मान सरकार के फैसले के बारे में पता चला तो उनके आंखों में आसूं आ गए। जबकि हकीकत ये है कि भगवंत मान सिर्फ एक कठपुतली हैं जो केजरीवाल के इशारे पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के फैसले पर आंसू बहाने की नौटंकी कर रहे हैं लेकिन अपने चहेते मंत्री सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत और भ्रष्टाचार में लिप्त दर्जनों आप नेताओं को संरक्षण देने का काम खुद केजरीवाल कर रहे हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले केजरीवाल दिल्ली में भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं पर कार्रवाई कब करेंगे। जिस तरह से प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने नौटंकी किया उसकी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि पहले भगवंत मान ने दोपहर 2:18 बजे ट्वीट किया जिसमें उन्होंने 5.43 मीनट की वीडियो डालकर अपनी फर्जी ईमानदार सरकार का बखान कर रहे थे और ठीक इसके तीन मिनट बाद ही यानि दोपहर 2.21 मिनट पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भगवंत मान द्वारा लिए गए फैसले ने मेरे आंखों में आसू ला दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ तीन मीनट के अंदर लगभग छह मीनट लंबी वीडियो देखने की कला सिर्फ अरविंद केजरीवाल के अंदर ही हैं। स्क्रिप्टेड कहानी पर किस तरह से नौटंकी करना है और आसूं बहाकर लोगों को दिलासा देना सिर्फ केजरीवाल को ही आता है और वह आम आदमी पार्टी के जन्म से ही यह करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों से दिल्ली की जनता को गुमराह करने वाले केजरीवाल ने एक बार फिर से बता दिया है कि पंजाब में भले ही भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं लेकिन उसका कंट्रोल केजरीवाल के हाथों में ही हैं। केजरीवाल ने पंजाब में आप सरकार बनने के बाद पहले पंजाब पुलिस को अपने व्यक्तिगत फायदें के लिए प्रयोग किया और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी अपने इशारों पर नचा रहे हैं। यह पंजाब की जनता के साथ छलावा है और भगवंत मान ऐसे मुख्यमंत्री बन चुके हैं जिनके पास खुद से निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। ऐसे में ऐसी सरकार पंजाब के लोगों की हितों से ज्यादा दिल्ली में बैठे अपने आंकाओं के हितों का अधिक ध्यान रखने वाली है।