ज्ञानेश भारती बने दिल्ली नगर निगम के नए आयुक्त, 22 मई से तीनों नगर निगम होंगे एक

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (21/05/2022)

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और और विशेष अधिकारी के नामों की घोषणा कर दिया है। वहीं ज्ञानेश भारती को दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और अश्विनी कुमार को दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक बनाने वाली अधिसूचना जारी किया गया था। अधिसूचना के अनुसार 22 मई यानी रविवार से दिल्ली में एक नगर निगम होगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। वह 1998 बैच के AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और सभी केंद्रशासित राज्यों के) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त हैं। अब एकीकृत नगर निगम को चलाने की जिम्मेदारी ज्ञानेश भारती को दिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1992 बैच के AGMUT कैडर के ही आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को दिल्ली नगर निगम का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है‌।

बता दें कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी निगम का कार्यकाल खत्म हो चुका है। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल 22 मई को खत्म होगा। दिल्ली में 22 मई से एक निगम होगा वहीं दिल्ली के तीनों नगर निगमों में कुल मिलाकर 272 वार्ड और तीन महापौर होते थे वहीं एकीकृत दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड होंगे और एक महापौर होगा।