दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने वजीराबाद बैराज का किया दौरा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (17/05/2022): दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज मंगलवार को वजीराबाद बैराज का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिल्ली के उचित हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है। यमुना का जल स्तर 674.5 फीट से गिरकर 669 फीट गिर गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमारे डब्ल्यूटीपी में पानी का उत्पादन 60-70 एमजीडी कम हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दिया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “हरियाणा द्वारा छोड़े गए कच्चे पानी का निरीक्षण करने वजीराबाद बैराज का दौरा किया। हरियाणा दिल्ली के उचित हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है। यमुना का जल स्तर 674.5 फीट से गिरकर 669 फीट यानी 5.5 फीट (समुद्र तल से ऊपर) गिर गया है। इसलिए, हमारे डब्ल्यूटीपी में पानी का उत्पादन 60-70 एमजीडी कम हो गया है।”

बता दें कि कल यानी सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड ने एक सूचना शेयर कर जानकारी दिया था कि 17 मई की सुबह से और तालाब का स्तर सामान्य होने तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सूचना में कहा गया था था कि वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब का स्तर सामान्य स्तर से कम होने और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी रिलीज में कमी के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है।