मुंडका अग्निकांड पर संजय गांधी अस्पताल के डॉ एसके अरोड़ा ने क्या कहा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/05/2022): राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला इमारत में कल शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गया था। इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुका है और कई लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में संजय गांधी अस्पताल के एमएस डॉ एसके अरोड़ा ने बताया कि घायलों का इलाज करके उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है और मृतकों के रिश्तेदार के सैंपल लेकर शवों की पहचान किया जा रहा है।

संजय गांधी अस्पताल के एमएस डॉ एसके अरोड़ा ने कहा कि “कल 5:40 बजे पहला मरीज़ आया था। उसके बाद 12 बजे तक हमारे पास 12 मरीज़ आए हैं। उनको हमने इलाज करके डिस्चार्ज कर दिया था। आज सुबह भी 2 अन्य मरीज़ों का इलाज करके उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रात को 12 बजे तक हमारे पास 27 शव आए। सभी शव बहुत ज़्यादा जले हुए थे। 7 शवों की पहचान कर दी गई, अन्य शवों की पहचान की जा रही है। मृतकों के रिश्तेदार आ रहे हैं। हम सैंपल ले रहे हैं।”

बता दें कि मुंडका स्थित इमारत में लगी आग का हादसा बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद मौक़े पर पहुँचकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली है। दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए और घायलों को 50 हज़ार का मुआवज़ा देने का ऐलान किया है।