मुंडका अग्निकांड पर पश्चिम दिल्ली के एडीएम धर्मेंद्र कुमार ने घटनास्थल का किया दौरा, जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/05/2022): राजधानी दिल्ली में कल यानी शुक्रवार शाम को मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मृत्यु हो गई है और कई लोग घायल है‌। वहीं आज पश्चिम दिल्ली के एडीएम धर्मेंद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी जांच के बाद तय की जाएगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि DNA के सैंपल्स के आधार पर मृतकों की पहचान किया जा रहा है इसके लिए मृतकों के परिजनों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया, “जिन लोगों को हल्की चोटें आई थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। जो 27 मृतक थे, उन्हें संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। उनके परिजनों से हम संपर्क कर रहे हैं क्योंकि DNA के सैंपल्स के अलावा पहचान का कोई रास्ता नहीं है।”

इसके अलावा उन्होंने कहा कि घटना की जिम्मेदारी जांच के बाद तय किया जाएगा। यहां लगभग 70-80 लोग काम करते थे। रेस्क्यू भी किया गया है। ज़िम्मेदारी जांच के बाद तय होगी। इस बारे में हम कयास नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जाए।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली बाहरी जिला के DCP समीर शर्मा ने बताया था कि NDRF की टीम जगह की सफाई कर रही है और देख रही है कि वहां कोई है तो नहीं। अभी तक हमें 27 शव मिले जिसमें 25 की पहचान नहीं हुई है। अभी आगे फॉरेंसिक DNA के साथ चेक करेगी। गायब हुए लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है।