दिल्ली सरकार ने दो प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं को दी मंजूरी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/05/2022): दिल्ली सरकार ट्रैफिक के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए आज दो प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी दिए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर मीटिंग की तस्वीरें शेयर करके दिया है। दरअसल इस परियोजना की घोषणा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज की मीटिंग में किये है और उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आज 2 प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि पहला आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर के बीच नया फ्लाईओवर बनाने की परियोजना को और दूसरा राजा गार्डन और पंजाबी बाग फ्लाईओवर के बीच नया कॉरिडोर बनाने की परियोजना को हरी झंडी दे दी है।

इसके अलावा उन्होंने ये भी जानकारी दिया कि ये परियोजनाएं शहर के यातायात को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं और इस परियोजना का काम 18 महीनों में पूरा हो जाएगा।