तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उच्च न्यायालय से मिली राहत!, केजरीवाल पर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/05/2022): पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को राहत देते हुए पाँच जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है। दरअसल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सबको धन्यवाद किया है इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब चुनाव जीतने के बाद ये समझ रहे थे कि वो कानून से बड़े हो गए हैं लेकिन हाईकोर्ट ने ये बता दिया है कि कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि मैं उच्च न्यायालय का, भाजपा का, मीडिया का, दिल्ली और हरियाणा पुलिस का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल सोचते हैं कि वो FIR करके हमें डरा लेंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। एक कहावत है सौ जूते भी खाए और सौ प्याज भी। आज दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के ऊपर ये कहावत सत्य हो रही है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शिकंजा कसते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब जीतने के बाद ये समझ रहे थे कि वो कानून से बड़े हो गए हैं लेकिन हाईकोर्ट ने ये बता दिया है कि कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है।

इस मामले में उच्च न्यायालय के फैसला आने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “न्याय की जीत, अहंकार की हार! न्यायालय का धन्यवाद, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को बधाई।”