शाहीनबाग में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और आप पर जमकर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/05/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता शाहीनबाग में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जो लोग आज घुसपैठियों के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर के सामने लेटे हैं तो जनता उन्हें जल्दी सबक सिखाएगी क्योंकि वो आतंकियों के समर्थन में आए हैं।

उन्होंने कहा कि आज जब शाहीनबाग में निगम का बुलडोजर चल रहा है तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता उसके सामने लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो विपक्ष के लोग शाहीनबाग़ में बांग्लादेशी-रोहिंग्या के अवैध ठिकानों को बचाने के लिए सड़क पर लेट गए हैं तो फिर जनता भी जल्दी उनको लेटा देगी क्योंकि अतिक्रमण किसी धर्म का नहीं होता है। अगर आतंक फैलाने के लिए लोग यहां आते हैं और उनका समर्थन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी करती है तो इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ और नहीं हो सकता हैं।

उन्होंने कहा कि ये बांग्लादेशी-रोहिंग्या इस देश के नहीं हैं, उनको भारत की किसी भी चीज़ पर अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि जो लोग आज घुसपैठियों के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर के सामने लेटे हैं, जनता उन्हें जल्दी सबक सिखाएगी क्योंकि वो आतंकियों के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं बड़े जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि ये निगम की कोई पहली कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि सवा महीने के अंदर दिल्ली में 40 बार कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग जब दंगा होता है तब चुप रहते हैं और जब दंगाइयों पर कार्यवाई होती है तो वो उसे साम्प्रदायिक बता देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और AAP तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित हैं।