‘अराजकता का दूसरा नाम है आम आदमी पार्टी’, बग्गा की गिरफ्तारी पर बोले अनुराग ठाकुर

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (07/05/22): बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है आम आदमी पार्टी इस गिरफ्तारी को कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई गिरफ्तारी बताया है वही बीजेपी ने इसे गैरकानूनी बताया है।

इस बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पंजाब ने आप को इसलिए जनादेश नहीं दिया था कि बाहर वाले आकर पंजाब की सरकार चलाएँ।

मान जी शान पगड़ी में है। पगड़ी भी सँभालिए,पंजाब की शान भी बनाए रखिए। अनुराग ठाकुर ने कहा की अराजकता का दूसरा नाम आम आदमी पार्टी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा की बग्गा को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया उनके बुजुर्ग पिता के साथ मार पीट की गई ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अनुराग ठाकुर ने कहा की जिस राज्य की पुलिस को राजनीतिक कारणों के लिए प्रयोग किया जाए, पुलिस हीं कानून तोड़े इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या होगा। आम आदमी पार्टी को पुलिस पावर मिली और उसने उसका दुर्पयोग करना शुरू कर दिया।