दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

टेन न्यूज नेटवर्क,

नई दिल्ली, (04/05/22): राजधानी दिल्ली में इन दिनों लड़के की गर्मी पड़ रही जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी दिल्ली में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली की अगर बात करें तो 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। कई दिनों से राजधानी दिल्ली में कड़ाके की गर्मी पड़ रही है।

राजधानी दिल्ली में दिनों सारे स्कूल और कॉलेज खुले हुए हैं ऐसे में छात्रों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले कई दिनों से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है लेकिन आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। आपको बता दें कि बादल छाने से थोड़ी लोगों को राहत मिली लेकिन हवा की रफ्तार धीमी रहने से लोगों का हाल बेहाल रहा।

राजधानी दिल्ली पर्यटन के क्षेत्र में भी लोगों का पसंद रहा है ऐसे में जो लोग अभी दिल्ली में घूमने आ रहे हैं उन्हें सड़कों पर गर्मी से विचलित देखा गया। कई दिनों से गर्म हवा के साथ-साथ तापमान बढ़ने से आम जनजीवन के साथ-साथ जीव जंतुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऊपर से गर्मी के बीच कई राज्यों में आंधी तूफान और हल्की बारिश होने से अब दिल्ली में भी हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। अगर बारिश होती है तो आम लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।