हिमाचल में आप बन रहा तीसरा विकल्प; भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी समेत कई लोगों ने थामा आप का दामन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (0405/22): हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अभी से ही दमखम लगाना शुरू कर दी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी का कुनबा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है आए दिन हिमाचल प्रदेश के कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता आप का दामन थाम रहे हैं।

इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश में आप के प्रभारी सतेंद्र जैन की अगुआई में हिमाचल भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी और अन्य नामी हस्तियां ने थामा आप का दामन।

इस मौके पर सतेंद्र जैन ने कहा की मुख्यमंत्री केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर, अपने 30 प्रमुख साथियों के साथ, परिवार में शामिल हुए। हमें पूरा विश्वास है कि इनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।