अब मंदिरों पर भी चलेगी बीजेपी की बुल्डोजर!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/05/2022): आम आदमी पार्टी की नेता व कालकाजी से विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि बीजेपी की ‘बुलडोजर राजनीति’ अब मंदिरो तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने उगाही के लिए सरोजनी नगर के 4 मंदिरों पर बुलडोजर चलाने का नोटिस चिपकाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गुंडों की पैसे की हवस इतनी ज़्यादा है कि अब वो वसूली के लिए भगवान श्री राम और शिव जी के गुल्लक तक पहुँच गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मंदिरों पर बुलडोज़र चलाने की धमकियां, उनकी गुंडागर्दी को दिल्ली के लोग सहने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा सरोजनी नगर के 4 मंदिरों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन हाउसिंग के द्वारा अलग-अलग मंदिरों पर नोटिस लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर के प्राचीन शिव मंदिर, एच ब्लॉक के साईं मंदिर और जे ब्लॉक के शनि मंदिर पर ये नोटिस लगा हुआ है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पैसे की अब ऐसी हबस हो गई है कि अब उन्हें इतनी भी शर्म नहीं आती है कि वो अब अपनी गुंडागर्दी को भगवान श्री राम और शिव जी के द्वार तक गुल्लक लेकर पहुँच गए हैं।

उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी और उगाही इसलिए है क्योंकि मंदिर का कोई अवैध निर्माण है और उसको हटाने का जो ड्यू प्रोसेस है उसे फॉलो नहीं कर रही है इससे साफ और स्पष्ट होता है कि सिर्फ उगाही का तरीका हैं। उन्होंने कहा कि 1991 में तब के एलजी ने बहुत साफ और स्पष्ट आदेश दिए थे कि धार्मिक जगहों पर कार्रवाई का काम धार्मिक कमेटी को है लेकिन इनमें से किसी भी मंदिर के मामले को धार्मिक कमेटी के पास नहीं भेजा गया।