हिमाचल में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रहा ‘आम आदमी पार्टी’, कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा आप का दामन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (29/04/22): हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं चुनाव को देखते हुए सारी पार्टियां चुनावी मैदान में कूद चुकी है। लेकिन इस बार के हिमाचल विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा दमखम के साथ उतरने जा रही है आम आदमी पार्टी। लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश में कई चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

आए दिन हिमाचल प्रदेश के कई नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में आज कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिकों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। सभी को पार्टी में शामिल कराते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और हिमाचल प्रभारी सतेंद्र जैन ने कहा कि सारे लोग अरविंद केजरीवाल के कार्यों से प्रभावित होकर आप का दामन थामे हैं।

पार्टी में शामिल होने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष कुमार ने कहा कि केजरीवाल के कार्यों से प्रभावित होकर हमने पार्टी का दामन थामा है और हमें उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में जनता के बीच जाएगी।

मनीष कुमार के अलावा कैप्टन बलजीत सिंह, पूर्व सैनिक बचन सिंह राणा, डॉक्टर विद्यार्थी (BSP पूर्व महासचिव), राज कुमार सुरेश धीमान समेत कई लोगों ने आप का दामन थामा।