दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी, कई इलाकों में बढ़ा पारा!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 अप्रैल 2022): उत्तर-पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी है, और इसी बीच दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को 2 से 3 डिग्री सेल्सियस पारा की वृद्धि देखी गई। भारत मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार और शुक्रवार को 44 डिग्री रहने का अनुमान है।

ज्ञात हो कि विभाग द्वारा दिल्ली के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान को देखते हुए 28 अप्रैल से लू चलने और ‘पीली चेतावनी’ जारी की है।

बुधवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 43.6℃ और मुंगेशपुर में 44.1℃ दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने का अनुमान है।।