दिल्ली का ग्रीन क्षेत्र 20% से बढ़कर हुआ 23%, दिल्ली सरकार और बढाने का कर रही है प्रयास

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/04/2022): दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 4 वर्ल्ड क्लास सिटी फॉरेस्ट डेवेलप (World Class City Forest Develop) करने का निर्णय लिया है। दरअसल आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में लगातार काम हो रहा है। हमने दिल्ली में समर एक्शन प्लान घोषित किया है जिस पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली का जो ग्रीन क्षेत्र है वो 20% से बढ़कर 23% से ज्यादा हो चुका है।

आप मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के लिए वर्ल्ड क्लास सिटी फॉरेस्ट डेवेलप करने का फैसला किया है। इस पूरे फॉरेस्ट में ईको फ्रेंडली काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिटी फॉरेस्ट में मेडिटेशन हट, थिएटर बनाए जाएंगे और बच्चों को वातावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा, आउटडोर एक्टिविटी को भी प्रमोट किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि सिटी फॉरेस्ट में नर्सरी भी बनाई जाएगी जहां पर कुछ पौधे परिवारों को फ्री में दिए जाएंगे। ओपन म्यूजियम बनाया जाएगा। इस पूरे अभियान के लिए हम एक संचालन समिति का गठन करेंगे, जिसकी देखरेख में सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।