भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य है: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

टेन न्यूज नेटवर्क,

नई दिल्ली, (19/04/22): समाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा की 8 मार्च, 2018 को पोषण अभियान लागू किया गया। उससे पहले इस योजना का नाम 2017 मे न्यूट्रिशन मिशन था। उसको 2018 में पोषण अभियान का नाम देकर बहुत बड़े स्केल पर लागू किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा की इस योजना का मुख्य लक्ष्य बच्चे के जन्म से लेकर उसके पहले के 1,000 दिनों पर फोकस करना था। इसमें गर्भवती महिलाएं जो कुपोषण का शिकार होती हैं, वो महिलाएं जिन्हें अपना और अपने बच्चे का ध्यान रखना होता है।

इसके अंतर्गत कईं और योजना जिसमें प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना, स्वच्छ भारत अभियान और PDS योजना के अलावा न्यूट्रिशन नेशनल हेल्थ मिशन आदि योजनाएं भी आती हैं। भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि UN ने इसके लिए 2030 तक का जो लक्ष्य तय किया है, भारत भी उसके साथ पूरी तरह जुड़ा हुआ है।

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आए दिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।