सबसे दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण कोई है तो राजीव गांधी जी हैं!, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (18/04/22): बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा की हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बड़ी महत्वपूर्ण चिट्ठी देशवासियों के नाम लिखी है।इसमें प्रमुखता से कुछ मुद्दे उठाए गए हैं। ये सवाल केवल भाजपा के नहीं है बल्कि आज ये सवाल देशवासियों के मन में हैं।

भारत सरकार की सराहना करते हुए भाटिया ने कहा की विश्व में कईं ऐसे देश हैं जो कोविड़ महामारी के इस समयओ. में कईं परेशानियों का सामना करते हुए कमजोर हुए। वहीं भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस महामारी के संकट में भी मजबूत होकर उभरा है और पूरे विश्व को दिशा देने का काम भी भारत ने किया है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए गौरव भाटिया ने कहा की अभी दो दिन पहले विपक्षी पार्टियों ने एक चिट्ठी जारी की थी जिसके लिए ये कहना गलत नहीं होगा- ‘खोटी अपील, खोटी नियत, खोटी कांग्रेस और खोटा विपक्ष’ उस चिट्ठी में भारत के नागरिकों का अपमान किया जा रहा है।

इस चिट्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रमुखता से ये सवाल पूछा है कि आप करौली, राजस्थान पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं, ये देश भी पूछ रहा है। ऐसी क्या है मजबूरी कि मतलूब अहमद है जरूरी। मुख्य आरोपी नामजद है। 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाटिया ने कहा की चाहे पश्चिम बंगाल हो, झारखंड हो, राजस्थान हो और महाराष्ट्र में भी हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। ये विपक्षी दल अपील तो करते हैं, लेकिन जो प्रमुख सवाल है उसका उत्तर नहीं देते हैं।

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं। लेकिन उस अपील में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हैं। जिसकी जवाबदेही है वो हस्ताक्षर कर रहा है और आरोप लगा रहा है। लेकिन संविधान की शपथ लेकर जिस जिम्मेदारी का निर्वहन उन्हें करना है, वो नहीं कर रहे।

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दूरदर्शी सोच है कि देश का हित कैसे हो, देश आगे कैसे बढ़े। दूसरी तरफ तुच्छ राजनीति करते हुए कांग्रेस की विपक्षी पार्टियों की सोच है कि हमारा भला कैसे हो, हम सत्ता में कैसे आएं, हमें देश से कोई लेना-देना नहीं है।

देश में आज आत्मविश्वास, प्रगति और नई ऊर्जा का माहौल है। लेकिन विपक्षी दल डरे हुए हैं, क्योंकि उनकी साम्प्रदायिक राजनीति का अंत हो गया है। वो इसलिए डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वो जो भ्रष्टाचार करते थे, उस राजनीति का अंत होने जा रहा है।

गौरव भाटिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी भूल जाती है कि सबसे ज्यादा दंगे अगर किसी के शासन में हुए तो वो कांग्रेस पार्टी के शासन में हुए हैं। जब खुद कटघरे में खड़े होते हैं तो दु:ख की बात है कि उसको सही कैसे ठहराते हैं इसका सबसे दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण कोई है तो राजीव गांधी जी हैं।