हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यसमिति भंग, भाजपा नेता ने किया पलटवार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (12/04/2022): भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आगामी हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा है। दरअसल हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यसमिति भंग कर दिया गया है और नई प्रदेश कार्यसमिति का जल्द पुनर्गठन किया जाएगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्विटर पर हिमाचल प्रदेश के इलेक्शन इंचार्ज द्वारा जारी किए गए नोटिस को शेयर करते हुए केजरीवाल को घेरा है।

उन्होंने कहा कि अरे ये सब, कब, कैसे हुआ अरविंद केजरीवाल जी? आपने कहा हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली थी, आपने कहा आप के रोड शो में करोड़ों लोग आये थे। उन्होंने कहा कि अब अचानक से ये सब कैसे समाप्त हो गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में आपकी हिटलरशाही से बहुत त्रस्त थे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के इलेक्शन इंचार्ज सत्येंद्र जैन ने नोटिस में कहा है, “आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में योग्यता के अनुसार संगठन निर्माण के तहत आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश स्तर के संगठन को भंग किया जाता है। विधानसभा लेवल का संगठन जारी रहेगा।”