‘केजरीवाल कर रहे हैं पुलिस का दुरुपयोग, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/04/2022): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल भाजपा नेताओं को जानबूझकर फंसाने का प्रयास कर रही है। दरअसल कल यानी रविवार को दिल्ली बीजेपी ने ट्विटर पर एक पत्र शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि केजरीवाल व्यक्तिगत फायदें के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं जो बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस हाथ मे आते ही केजरीवाल का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। यही कारण है कि वो पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस की मांग कर रहे थे। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश पर पंजाब पुलिस द्वारा अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक वीडियो क्लिप के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के लिए दिल्ली के भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज करने के तरीके की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि वीडियो क्लिप 6 अप्रैल को एक डिस्क्लेमर के साथ पोस्ट किया गया था, लेकिन इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के लिए काम करने वाले गुरभेज सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अब तक दिल्ली और महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ ऐसे तीन मामले दर्ज किए हैं।

उन्होंने कहा कि आप के राजनीतिक प्रतिशोध का पहला संकेत तब मिला जब पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय में महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर को हटाने के बारे में ट्वीट करने के लिए महाराष्ट्र में एक भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया। आप आदमी पार्टी मोहाली के जिला पदाधिकारी ने राज्य पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह, पंजाब पुलिस के साइबर सेल ने हाल ही में भाजपा के युवा कार्यकर्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिन्होंने कथित तौर पर फिल्म कश्मीर फाइल्स पर अपनी टिप्पणियों के संदर्भ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था।उन्होंने पुलिस बल का राजनीतिकरण करने के लिए आम आदमी पार्टी के मंसूबों को गलत बताया है और राजनीतिक हिसाब-किताब के हिसाब से दूसरे राज्यों में इसका इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कटुता की राजनीति ने कई जख्म दिए है। कांग्रेस पार्टी के पांच वर्ष के शासन काल में राजनितिक विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और अब भगवंत मान की सरकार भी इसी रास्ते पर चल रही है।