भारत पहले एक देश हुआ करता था, अब कई अलग-अलग देश बना दिए गए: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (8 अप्रैल 2022): संसद का बजट सत्र गुरुवार को समाप्त हो गया, ज्ञात हो कि इस पूरे सत्र में महंगाई का मुद्दा गरमाया रहा।पेट्रोल-डीजल और सीएनजी गैस के बढ़ रहे कीमतों के कारण विपक्ष सरकार पर हमलावर दिखी।

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के अलग अलग प्रकोष्ठ द्वारा नियमित रूप से महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

भारत पहले एक देश हुआ करता था

ANI के ट्विटर हैंडल के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ” भारत पहले एक देश हुआ करता था, अब कई अलग अलग देश बना दिए गए”

भारत को बांटा गया है। भारत पहले एक देश हुआ करता था। अब इसमें अलग-अलग देश बना दिए गए हैं और सबको एक दूसरे से लड़ाया जा रहा है। जब यह दर्द आएगा तो हिंसा आएगी। अभी मत मानो मेरी बात। 2-3 साल रुक जाओ, फिर देख लेना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली