22 एवं 23 अप्रैल से शुरू होगा द्विदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (5 अप्रैल 2022): वैज्ञानिक खगोलीय सिद्धांतों पर आधारित भारत का राष्ट्रीय कलैण्डर हमारे देश की गौरवपूर्ण पहचान है। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला आजादी का अमृत महोत्सव हमें सार्वजनिक जीवन में ‘भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर’ की अब तक की अनकही कहानी को उजागर करने का मंच प्रदान करता है।

उक्त विषय वस्तु के संदर्भ में “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान भारती और धारा के साथ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की एक विशेष पहल के रूप में ” विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन” में सौर वैशाख 2 – 3, 1944 (22-23 अप्रैल, 2022) के मध्य “भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर” पर द्विदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन के लिए पंजीकरण करने हेतु निम्न लिंक पर जाएं: http://bharatcalendar.in/regi.php पंजीकरण की अंतिम तिथि: सौर चैत्र 22, 1944 (12 अप्रैल, 2022) है।