प्रेम नगर में बनाए जा रहे ‘नगर निगम के सबसे बड़े विद्यालय’ का बीजेपी अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (1/04/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ आज दिल्ली के प्रेम नगर में बनाए जा रहे नगर निगम के सबसे बड़े विद्यालय का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि प्रेम नगर में बांग्लादेशी कबाड़ियों के कब्जे से जमीन खाली कराया गया है और उसी जमीन पर नगर निगम के सबसे बड़ा विद्यालय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और देश के कोने-कोने से बच्चे यहां पढ़ने आएंगे। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर वीडियो शेयर करके दिया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “प्रेम नगर में बांग्लादेशी कबाड़ियों के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बनाए जा रहे नगर निगम के सबसे बड़े विद्यालय का आज निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस विद्यालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, देश के कोने कोने से बच्चे यहां विद्या ग्रहण करने आएंगे।”

बता दें कि वीडियो में विद्यालय के निर्माण कार्यों को दिखाया गया है। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता निगम अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों को देख रहे हैं और एक-दूसरे से बातें कर रहे हैं।