षड्यंत्र के तहत केजरीवाल का हत्या कराना चाहती हैं BJP’ :उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

 

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (30/03/2022)

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज पुलिस की मौजूदगी में पुलिस के साथ भाजपा के गुंडों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर तक पहुंचाएं गए। पुलिस की मौजूदगी में उनके घर के CCTV कैमरे, सुरक्षा बैरियर और बूम बेरियर तोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा पा रही है तो भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कर उनको खत्म करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहता हूं कि इस तरह से अरविंद केजरीवाल को हाथ लगाने की कोशिश मत कीजिए और इस तरह से हमला करके उनकी हत्या कराने की कोशिश करोगे तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में हार की वजह से और पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत की वजह से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से बौखला गई है।

उन्होंने कहा कि जब वह चुनाव में नहीं हरा पा रहे हैं और साजिश करके भी नहीं हरा पा रही है तो अब वह उनको मरवा कर उनकी हत्या करना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत खतरनाक खेल खेल रहे है और आज जो किया गया है वह केवल षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल की हत्या कराने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हम शिकायत कर रहे हैं। पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पुलिस भाजपा के गुंडों को वहां लेकर गई है और शिकायत भी हम उससे ही करेंगे।