दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को लेकर आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव, जानें कैसे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (28/03/2022): दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाला यात्री दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से कितना संतुष्ट हैं इसका पता लगाने के लिए लंदन की ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटेजी सेंटर सर्वे कर रही है। आज से यानी 28 मार्च से यह सर्वे शुरू हो रहा है। यह दिल्ली मेट्रो ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का 9वां संस्करण है जो 28 मार्च से 1 मई तक चलेगा। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर दिया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण! ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का 9वां संस्करण ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटेजी सेंटर, लंदन द्वारा आयोजित किया जाएगा, जो सभी प्रकार के सुझावों/प्रतिक्रियाओं के लिए खुला है।”

इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य है कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से कितना संतुष्ट हैं और कितना असंतुष्ट हैं उसका पता लगाना है। दिल्ली मेट्रो उन कमियों को पता लगाकर उसमें सुधार करने की कोशिश करेंगे। दिल्ली मेट्रो ‘ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण’ सर्वे में भाग लेने के लिए आप आज से दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जा सकते हैं और वहां उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन सर्वे फॉर्म भर सकते हैं।