दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर जोरदार बयानी प्रहार, ‘हिम्मत है तो जल्दी चुनाव करवाइए’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

 

नई दिल्ली (23/03/2022): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी से कहा कि आप चुनाव से भागे नहीं हिम्मत है तो चुनाव करवाइए। उन्होंने कहा कि एक नगर निगम हो या पांच नगर निगम हो चुनाव करवा लीजिए हम उससे डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को साफ-सुथरी दिल्ली बनाकर देना है जो भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 17 सालों में नहीं कर पाई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग एमसीडी के भ्रष्टाचार से परेशान हो चुके हैं इसलिए आज दिल्ली के लोग भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ कर फेंकना चाहती है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव तीन में हो या एक में हारना तो आपको है।

उन्होंने कहा कि 17 साल से भारतीय जनता पार्टी नगर निगम में बैठी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तब भी नगर निगम में बैठी थी जब दिल्ली में एक नगर निगम था और अब भी बैठी है जब दिल्ली में तीन नगर निगम हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी एक नगर निगम चलाती थी तब भी खूब भ्रष्टाचार था और लोगों को बहुत परेशानी होती थी। जब पिछले 10-12 सालों से भारतीय जनता पार्टी तीन नगर निगम चला रही है तब भी लोग बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, सफाई करने वाले और ईमानदार एमसीडी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को ऐसे एमसीडी चाहिए जहां पर पार्षद और नेता पैसे नहीं खाए बल्कि जो जनता का पैसा है वह कर्मचारियों के सैलरी पर खर्च हो।

उन्होंने कहा कि आज मैं जनता और दिल्ली सरकार की तरफ से भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहता हूं कि एमसीडी एक कर लो, दो कर लो या तीन कर लो लेकिन हिम्मत है तो जल्दी चुनाव करवा कर दिखाओ। उन्होंने कहा कि आपको जनता बहुत बुरी तरह से हराने वाली है क्योंकि जनता को सब पता है। पिछले 17 सालों से दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का सरकार है। जब एक नगर निगम था तब भी भ्रष्टाचार था और जब तीन नगर निगम किए तब भी भ्रष्टाचार है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से कहा है कि एक का तीन और तीन का एक मत खेलिए बल्कि भ्रष्टाचार मिटाने की बात कीजिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से चुनाव करवाने की बात कीजिए और आप चुनाव से भाग रहे हैं क्योंकि आपने एमसीडी में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किए हैं।