दिल्ली सरकार को प्रदेश भाजपा की चेतावनी, 10,000 लोगों के साथ करेंगे प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 मार्च 2022): दिल्ली सरकार द्वारा निष्कासित आंगनबाड़ी कर्मियों को लेकर अब सियासत गरमा गई है, प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी जे नेताओं द्वारा अब इस मामले लो लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली भाजपा के ट्विटर हैंडल के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी है कि यदि वो जल्द से जल्द इस फैसले को वापस नहीं लेंगे तो हम 10हजार कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे प्रदर्शन।।

“भारतीय जनता पार्टी सभी आंगनवाड़ी महिलाओं और आशा वर्कर्स के साथ खड़ी है और जब तक यह टर्मिनेशन वापस नहीं होगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा”