अब देश के अलग अलग हिस्सों में मनाया जाएगा CRPF का वार्षिक परेड, गृहमंत्रालय द्वारा लिया गया निर्णय

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली ( 19 मार्च 2022): ANI के ट्वीटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा निर्णय लिया गया है कि CRPF ( केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) का वार्षिक परेड पूरे देश के अलग अलग हिस्सों में मनाया जाएगा।

ज्ञात हो कि ANI ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि “भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी CRPF का वार्षिक परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाए। इसके पीछे उद्देश्य ये हैं कि देश और सीमाओं की सुरक्षा में लग हुए CRPF संगठन अलग-अलग हिस्सों में जाकर देश की जनता से आत्मीयता का संबंध बनाए: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह”

आपको बता दें कि 19 मार्च को CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के 83वें स्थापना दिवस के अवसर पर जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए।
जिसके बाद CRPF का वार्षिक परेड पूरे देश भर में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके पीछे उद्देश्य ये हैं कि देश और सीमाओं की सुरक्षा में लगे हुए CRPF संगठन अलग-अलग हिस्सों में जाकर देश की जनता से आत्मीयता का संबंध बनाए।