आप नेता ने लगाया आरोप, ‘टैक्स वसूलने के बाद भी बीजेपी शासित MCD की झोली हमेशा खाली क्यों’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (17/03/2022): आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा के सदस्य भूपिंदर सिंह जून ने भारतीय जनता पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी जनता से इतने प्रकार के टैक्स वसूलने के बाद भी उनके झोली हमेशा खाली क्यों रहती है?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी को हर चीज के लिए दिल्ली सरकार पर निर्भर रहने की क्यों जरूरत है? इसके अलावा उन्होंने कहा कि इतने नाकरा है तो दिल्ली नगर निगम की सत्ता को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं?

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “जनता से इतनी तरह के टैक्स वसूलने के बाद भी बीजेपी शासित MCD की झोली हमेशा खाली क्यों रहती है? उसे हर जरूरत के लिए दिल्ली सरकार पर क्यों निर्भर रहना है? इतने नाकरा हो तो MCD की सत्ता को छोड़ क्यूँ नहीं रहे?”