उत्तर प्रदेश में भाजपा पंहुची 250 के पार, जानें किस क्षेत्र में मिले कितने सीट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 मार्च 2022): उत्तरप्रदेश में सियासी युद्ध का आज आखिरी दिन है, आज शाम तक पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश की सियासत का सुल्तान कौन होगा।

अबतक जो आंकड़े बता रहे हैं उसके अनुसार भाजपा 266 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है।

जिसमें पूर्वांचल के कुल 124 सीटों में से बीजेपी 74 सीटों पर आगे चल रही है वहीं समाजवादी पार्टी 45 सीटों पर बसपा और कांग्रेस के खाते में 01-01 सीट है, वहीं अन्य के खाते में है 03 सीट।

अवध के कुल 111 सीटों में से भाजपा 82 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं सपा 29 सीटों पर आगे है।

बुंदेलखंड क्षेत्र के कुल 19 सीटों में से भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है वहीं सपा 03 सीट पर चल रही है आगे।

रोहिलखण्ड क्षेत्र के कुल 52 सीटों में से भाजपा 26 सीटों पर आगे है वहीं 26 सीटों पर सपा बढ़त बनाए हुए है।

पश्चमि उत्तप्रदेश वाले क्षेत्र के कुल 97 सीटों में से भाजपा 69 सीट पर आगे बढ़ रही है तो वहीं 28 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।