पंजाब में आप की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘जनता की आवाज, भगवान की आवाज’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/03/2022): पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर ट्वीट कर आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। आप को बधाई।”

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 91 सीटें से आगे चल रही है तो वहीं सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस 16 सीटें से आगे चल रही हैं। जबकि पंजाब विधानसभा में 117 सीटें है और बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत पड़ता है।