जानें उत्तरप्रदेश का हॉट सीट कुंडा विधानसभा का क्या है सियासी समीकरण

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 मार्च 2022): उत्तरप्रदेश में सियासी युद्ध का आज आखिरी दिन है, आज शाम तक पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश की सियासत का सुल्तान कौन होगा।

उत्तरप्रदेश की सियासत के महत्वपूर्ण और हॉट सीटों में से एक कुंडा विधानसभा सीट जँहा 1993 से लगातार अबतक रघुराज प्रताप सिंह उपाख्य ‘राजा भैया’ का कब्जा है, 1993 से अबतक लगातार राजा भैया व रघुराज प्रताप सिंह निर्दलीय जीतते आ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ही पक्षों से कई प्रकार आरोप-प्रत्यारोप व बयानी प्रहार जारी रहा हलाकि अब देखना यह है कि राजा भैया उपाख्य रघुराज प्रताप सिंह के सत्ता का यह सफर आगे भी जारी रहेगा या फिर यहीं रूक जाएगा।

इलेक्शन कमीशन के साइट से अबतक उपलब्ध जानकारी के अनुसार रघुराज प्रताप सिंह उपाख्य राजा भैया आगे चल रहे हैं, दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन कुमार यादव हैं।।