अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस द्वारा मार्च प्रतियोगिता का आयोजन, राष्ट्रीय विजेताओं को स्कूटी, लैप्टॉप व स्मार्ट्फ़ोन से किया जायेगा पुरस्कृत।

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (08/03/22): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज लाखों महिलाओं के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में लाखों महिलाओं संग महिला दिवस के अवसर पर आयोजित मार्च में हिस्सा लिया।

इसी क्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा एक ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता आरंभ किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन द्वारा किया गया।

प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता को लॉंच करते हुए महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से संवाद व उनके योगदान के लिए उनको सम्मानित किया।
अमृता धवन ने बताया की प्रथम तीन राष्ट्रीय विजेताओ को स्कूटी, लैप्टॉप व स्मार्ट्फ़ोन से पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता इसको दो हिस्से में बाँटा गया है 18 साल से कम उम्र व 18 साल से ऊपर वाली भाग ले रही सभी युवतियों और महिला साथियों को 3 मिनट तक का विडीओ बनाकर, नम्बर 9355418897 पर भेजना होगा।