दिल्ली पुलिस की नई पहल, सेक्स वर्कर महिलाओं की मदद के लिए श्रद्धानंद मार्ग पर ‘पिंक पुलिस चौकी’ बनाया गया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (8/03/2022): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में दिल्ली पुलिस द्वारा श्रद्धानंद मार्ग पर ‘पिंक पुलिस चौकी’ बनाया गया है। जिसका उद्देश्य सेक्स वर्कर महिलाओं को व्यावसायिक कौशल सिखा कर उन्हें रोजगार करने के लायक बनाना है और उन्हें शिक्षा देकर उन्हें शिक्षित बनाना है। साथ ही, उन्हें कौशल सिखाने के लिए एक कंप्यूटर लैब भी स्थापित किया गया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, मध्य ज़िले की DCP श्वेता चौहान ने बताया कि इस इलाके में बहुत सारी सेक्स वर्कर रहती हैं तो यहां चौकी होना उनके लिए पुलिस को अप्रोच करना आसान बनाता है। यहां हर समय महिला स्टाफ मौजूद रहता है जो कभी भी उनके मदद कर सकते हैं।

इसके साथ ही DCP श्वेता चौहान ने बताई कि पिंक पुलिस चौकी का मकसद महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है जो उन्हें रोजगार के लायक बनाए। हम उन्हें साक्षर बनाने के लिए शिक्षा दे रहे हैं। डिजिटल डिवाइड को खत्म करने के लिए एक कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है।