दिल्ली ने स्थापित किया एक नया कीर्तिमान, लगाए 32 लाख से अधिक पेड़

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (4/03/2022): दिल्ली ने एक बार फिर दिए गए लक्ष्य से अधिक पेड़ लगाएं है और दिल्ली में 32 लाख से अधिक पौधे लगाकर इस लक्ष्य को पूरा किया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि हमने लक्ष्य से अधिक पेड़ लगाए हैं और 31 मार्च तक 1,00,000 और अतिरिक्त पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में दिल्ली में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जो हमें केंद्र सरकार ने लक्ष्य दिया था उस लक्ष्य को हमने ना केवल पूरा किया बल्कि उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल किए हैं। केंद्र सरकार ने 2016-17 में 10 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया था हमने 24 लाख का वृक्षारोपण किए हैं। ठीक इसी प्रकार हमें 2017-18 में 10 लाख का लक्ष्य मिला और हमने 19 लाख पौधे लगाए, 2018-19 में 10 लाख का लक्ष्य मिला और 19 लाख पौधे लगाए, 2019-20 में 10 लाख का लक्ष्य मिला और 28 लाख पौधे लगाए, 2020-21 में 15 लाख का लक्ष्य मिला 32 लाख पौधे लगाए और 2021-22 में 31 लाख का लक्ष्य मिला था और हमने 32 लाख से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। इस साल जो वृक्षारोपण हुआ है उसमें से 6,000,00 बड़े और छोटे पौधे वन विभाग के द्वारा लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह दिल्ली के लगभग अलग-अलग 19 विभाग ने 20,00,000 पौधे लगाने का काम किया है।फ्री डिस्ट्रीब्यूशन अभियान के तहत कुल मिलाकर 6,50,000 पौधों के डिस्ट्रीब्यूशन का काम किया गया है। इस साल भी केंद्र सरकार ने जो 31,00,000 पौधों लगाने का लक्ष्य दिया था और हमने उससे ज्यादा पौधों लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 31 मार्च तक एक लाख और पौधों को लगातार लक्ष्य को और आगे तक बढ़ाए जाने का काम करेंगे।