“क्या वो लंदन वाली सड़क इसी ग्रह पर है या अन्य ग्रह पर अरविंद की?” – भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/03/2022): भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली की सड़कों को लंदन की तरह आधुनिक करने वाले बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है उन्होंने ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल को टैग कर ट्वीट किया है। उन्होंने सवाल करते हुए अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि “क्या वो लंदन वाली सड़क इसी ग्रह पर है या अन्य ग्रह पर अरविंद की?”

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था दिल्ली की सड़कों को लंदन की सड़कों की तरह आधुनिक बना दूंगा। यह सड़क किस लंदन वाली सड़क के तर्ज़ पर बनाई है आपने? क्या वो लंदन वाली सड़क इसी ग्रह पर है या अन्य ग्रह पर अरविंद की?”

वीडियो में दिल्ली के भलस्वा डेरी का रोड दिखाया गया है जो कि टूटा फुटा रोड है और वहां पर पानी जमा हुआ है। वीडियो में कहा गया है कि केजरीवाल जी कहते थे कि दिल्ली को पेरिस बनाएंगे और आज बच्चे घर से बाहर निकलने के लिए मुताज है और दुकानदार परेशान हैं। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि यहां के नेता और विधायक सो रहे हैं उन्हें के यहां के लोगों की कोई चिंता नहीं है। वे लोग बस होल्डिंग और पोस्टर लगाने में मस्त हैं। आने वाले निगम पार्षद के चुनाव में जनता इनको जरुर सबक सिखाएगी।