रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध से भारत में मच सकती है हलचल, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 फरवरी 2022): रूस और यूक्रेन के बीच बन रहे तनावपूर्ण स्थिति अब धीरे धीरे युद्ध का रूप ले रहा है, आपको बता दें कि पूरी दुनिया की नजर इस दोनों देश के गतिविधियों पर टिका हुआ है।हलाकि भारत ने अबतक इस तटस्थ की नीति अपनाया है और सभी गतिविधियों पर अपनी नजर रखे हुए है।

वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अश्वनी राणा ने दोनों देश के बीच युद्ध होने की स्थिति में भारत पर इसके प्रभाव को लेकर कहा कि यूक्रेन और रूस के युद्ध से भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। भारत यूक्रेन से क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस खरीदता है। इनकी कीमतों में भारी उछाल आ सकता है जिससे देश में महंगाई बढ़ सकती है।

दूसरा भारत ने यूक्रेन को जो एक्सपोर्ट कर रखा है उसके पेमेंट में भी दिक्कत आ सकती है। वहीं शेयर बाजार पर तो बुरा असर पड़ रहा है। आने वाले आईपीओ पर भी असर पड़ेगा। और यदि इस युद्घ में बाकी देश भी कूदे, जिसकी पूरी संभावना लग रही है तो अर्थव्यवस्था की स्थिति पर और भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

हलाकि भारत अबतक इस पूरे मामले पर ‘वेट एंड वाच’ की नीति अपनाए हुआ है।।