दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द दिया जाएगा 16,346 निगमकर्मियों को नियुक्ति पत्र

 

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (21/02/2022)

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के जिंदगी सुगम बनाने के लिए बड़ी सौगात दिया है।दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि उन्हें खुशी है कि तीनों नगर निगम में से 16346 सफाई कर्मियों को पक्का किया जाएगा और इसके लिए वह एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करेंगे और उसमें उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “दिल्ली नगर निगम ने अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा पूरा किया है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों के घरों से कूड़ा उठाया और साफ-सफाई का काम अच्छे से किया है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम के एमसीडी सफाई कर्मचारीयों के हितों की रक्षा की है और हमेशा उनके मदद के लिए काम किया है। दिल्ली सरकार ने जब नगर निगम कर्मचारियों को फंड नहीं दिया तो उस समय उन कर्मचारियों को सैलरी मिले इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने उनकी मदद करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी।”

उन्होंने कहा कि मुझे आज खुशी हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी जब-जब निगम के अंदर पार्टी सत्ता में आई है हमेशा निगम कर्मियों की स्वास्थ्य की सफाई की, सैलरी की और अपॉइंटमेंट की चिंता की है। मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रहा है कि नोर्थ कॉर्पोरेशन ने एक बड़े पैमाने पर 6646 सफाई कर्मियों को पक्का करने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत हर तरह के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने 675 सफाई कर्मियों को पहले भी पक्का कर चुके हैं। इसी तरह दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी 1489 सफाई कर्मियों को पक्का करने वाले है और उन्होंने 400 सफाई कर्मियों को पक्का कर चुका है। इसी प्रकार से ईस्ट कॉर्पोरेशन ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें वह 1700 सफाई कर्मियों को पक्का करने वाले हैं और 5136 सफाई कर्मियों को पक्का कर चुके हैं। कुल मिलाकर तीनों नगर निगम में 16346 सफाई कर्मियों को पक्का कर चुके हैं। इसके लेकर पूरी दिल्ली में जितने भी सफाई कर्मियों को लेकर एसोसिएशन और यूनियन है उनके अंदर भी खुशी का माहौल है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि जो समाज में अंतिम सीढ़ी पर है और जो सबसे ज्यादा दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाने में सबसे ज्यादा योगदान देते है उनको सबसे ज्यादा वरीयता और प्राथमिकता हम देने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके मदद करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ती है। कर्मियों की मेहनत से आज दिल्ली की सड़कें साथ साफ-सुथरी है और जो निगम की बिल्डिंग चमकती है वह भी उन्हीं की वजह से हैं। ऐसे सफाई कर्मियों, सफाई सैनिकों और स्वच्छता कर्मियों को जो बीमारी से बचाव करते हैं स्वच्छता रखते हैं ऐसे सफाई कर्मियों को भारतीय जनता पार्टी ऊंचा स्थान देती है। उनको सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन सफाई कर्मियों और सफाई सैनिकों के साथ एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा और उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नगर निगम हमारे मेहनती निगमकर्मियों का जीवन सुगम बनाने के लिए कटिबद्ध है।