आज की युवा पीढ़ी को सशक्त करने का मतलब है, भारत के भविष्य को सशक्त करना”, प्रधानमंत्री मोदी ने किया वेबिनार को किया सम्बोधित

 

2022 के बजट में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी पांच बातों पर बहुत जोर दिया गया है। जो कि नई शिक्षा नीति को जमीन पर लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आज की युवा पीढ़ी, देश के भविष्य की कर्णधार है, वहीं भविष्य के राष्ट्र निर्माता (Nation Builders) हैं। इसलिए आज की युवा पीढ़ी को सशक्त (empowering) करने का मतलब है, भारत के भविष्य को सशक्त करना है। उन्होंने कहा 2022-23 के बजट में देश में शिक्षा व्यवस्था का विस्तार हो, उसकी क्वालिटी सुधरे और शिक्षा क्षेत्र की क्षमता बढ़े, इसके लिए अहम निर्णय लिए गए हैं।

पहला Universalization of Quality Education है। हमारी शिक्षा व्यवस्था का विस्तार हो, उसकी क्वालिटी सुधरे और एजुकेशन सेक्टर की क्षमता बढ़े, इसके लिए अहम निर्णय लिए गए हैं।

दूसरा Skill Development है। देश में digital skilling ecosystem बने, इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से skill डवलपमेंट हो, industry linkage बेहतर हो, इस पर ध्यान दिया गया है।

तीसरा urban planning और design जो महत्वपूर्ण पक्ष है। इसमें भारत का जो पुरातन अनुभव और ज्ञान है, उसे हमारी आज की शिक्षा में समाहित किया जाना आवश्यक है।

चौथा Internationalization है। भारत में वर्ल्ड क्लास विदेशी यूनिवर्सिटियां आएं, जो हमारे औद्योगिक क्षेत्र हैं, जैसे GIFT City, वहां FinTech से जुड़े संस्थान आएं, इसे भी प्रोत्साहित किया गया है।

पांचवा AVGC सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। AVGC यानी Animation Visual Effects Gaming Comic, इन सभी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, एक बहुत बड़ा ग्लोबल मार्केट है।