आप को लगा झटका, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पार्षद गीता रावत को रिश्वत मांगने के आरोप में CBI ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/02/2022): केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पार्षद गीता रावत को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि मकान की छत बनाने देने के इजाजत के बदले ₹20000 की रिश्वत की मांग की थी। जिसके वजह से केंद्रीय जांच ब्‍यूरो ने दिल्ली नगर निगम की पार्षद गीता रावत और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के अनुसार शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की था। जिसमें आरोप है कि उसे अपने मकान के ऊपर छत बनवाना था जिसके बदले निगम पार्षद गीता रावत ने 20000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। साथ ही शिकायतकर्ता ने ये भी कहा कि यदि रिश्वत की रकम नहीं देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गयी थी।

केंद्रीय जांच ब्‍यूरो प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें पूर्वी दिल्ली की वार्ड संख्या दस ई की निगम पार्षद गीता रावत और उसका सहयोगी बिलाल शामिल हैं जो उनके ऑफिस के पास मूंगफली बेचने का काम करता है।