दिल्ली सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ना तो पर्याप्त वेतन, समय और ना सम्मान दे रहे हैं: राहुल गांधी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली: दिल्ली में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर धरना प्रदर्शन कर रही है। वहीं कांग्रेस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए निशाने साधते हुए कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगातार 15 दिनों से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर बैठी है पर दिल्ली का निकम्मा और नकारा मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर झूठ फैला रहा है। हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है पर केजरीवाल के कानो पर जूँ तक नहीं रेंग रही है। दरअसल अब इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को घेरा है।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है ‘दिल्ली सरकार जनता के दर्द नहीं समझती’, उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हक़ की लड़ाई एकदम सही है। कोविड में अपनी जान की परवाह ना करते हुए इन्होंने जन सेवा की। लेकिन दिल्ली के CM ना तो उन्हें पर्याप्त वेतन दे रहे हैं, ना समय, ना सम्मान। नाम के आम आदमी!”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि दिल्ली की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केजरीवाल के निवास पर धरने पर बैठी हैं, मुख्यमंत्री कहां गायब है। उन्होंने ट्वीट में वीडियो शेयर कर लिखा है, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हजारों आँगनवाड़ी महिलाएं अपनी मांगो के लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी हैं लेकिन दिल्ली का मुख्यमंत्री उन्हें सुनने के लिए तैयार नहीं। पंजाब में जाकर झूठे फ़र्ज़ी दिल्ली मॉडल की दुहाई दे रहे हैं।”

दिल्ली कांग्रेस लगातार ट्वीट कर दिल्ली सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगातार 15 दिनों से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर बैठी है पर दिल्ली का निकम्मा और नकारा मुख्यमंत्री पंजाब मे जाकर झूठ फैला रहा है। दिल्ली की सड़कों पर आंगनवाड़ी वर्कर्स की गूंजती हल्ला-बोल की आवाजें AAP के मॉडल का पर्दाफाश कर रही है। सनद रहे ये आवाजें पंजाब तक पहुंच रही हैं। दिल्ली मे आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता अपनी व्यथा बता रही हैं। पहले दिल्ली की जनता की सुनो अरविंद केजरीवाल। हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है पर केजरीवाल के कानो पर जूँ तक नहीं रेंग रही है आप का फर्जी मॉडल।”