दिल्ली में किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया धरना प्रदर्शन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (15/02/2022): दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के विरोध में दिल्ली के देहात किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि ना तो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और ना ही फसल खराब होने पर मुआवजा मिला है।

उन्होंने कहा कि 7 दिनों से दिल्ली के किसान 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना दे रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री साहब अपने प्रचार-प्रसार में इतने मस्त हैं की उन्हें किसानों की जरा भी सुध नहीं है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के किसानों के साथ है, हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों के मांग पूरी नहीं होती है।

उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं किया भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के किसानों के साथ है, हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों मांग पूरी नहीं होती है। यह बेहद शर्मनाक है कि अरविंद केजरीवाल दूसरे राज्यों में किसानों के लिए बड़े-बड़े वादा कर रहे हैं लेकिन किसानों के लिए उन्होंने आज तक कुछ नहीं किया। दिल्ली में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिलता है और फसल बर्बाद होने पर मुआवजा भी नहीं मिलता है, न Tube Well की अनुमति है, न सिचाई व खाद की सुविधा है। उन्होंने कहा कि हमेशा भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के किसानों के साथ खड़ा है।