दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ दिल्ली में 4 फरवरी को भाजपा करेगी वर्चुअल रैली

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/02/2022): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में कल 4 फरवरी को 2:30 बजे केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी हम सबको संबोधित करेंगी। दिल्ली में घर-घर तक एक करोड़ लोगों तक हम अपनी बात पहुंचाएंगे। हमने इस वर्चुअल रैली के लिए दिल्ली में लगभग 550 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन का इंतजाम किया है। लगभग 25 लाख से अधिक महिलाएं इस वर्चुअल रैली से विभिन्न स्थानों पर रहकर जुड़ेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार की शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ है। भाजपा इसका पूरा विरोध करती है। भाजपा ने इस आबकारी नीति के विरुद्ध चक्का जाम किया, सर्व धर्म सभा कराई, हस्ताक्षर अभियान चलाया और यह आंदोलन लगातार जारी है। दिल्ली नगर निगम ने 300 से अधिक अवैध शराब के ठेके सील किए। दिल्ली सरकार ने मंदिरों व स्कूलों के पास शराब के ठेके खोले हैं। केजरीवाल सरकार शराब माफियाओं के आगे पूरी तरह से घुटने टेक चुकी है और शराब माफियाओं का सहायता कर रहे हैं।

शराब माफिया को फायदा पहुंचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने 21 ड्राई को घटाकर 3 ड्राई डे कर दिया है जिसमें एक साल में 21 दिन ऐसे थे जहां शराब नहीं बेचा जाता था वो 21 दिन को घटाकर सीधे तीन दिन कर दिया है जिससे कि शराब माफियाओं को फायदा पहुंच सके। दिल्ली के अंदर सलाना 20 हजार करोड़ शराब की बिक्री होती है। ये बात दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद कहा है कि उन्हें नई आबकारी नीति से 3500 करोड़ का फायदा हुआ है। दिल्ली में शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने उसका साथ दिया है। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ पूरे प्रदेश में भाजपा ने आंदोलन चलाया और इसका विरोध किया है।

दिल्ली सरकार ने मंदिरों व स्कूलों के पास शराब के ठेके खोले हैं। इसलिए आज मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मैं केजरीवाल को चेतावनी देना चाहता हूँ कि अगर अगले 48 घंटे में उन्होंने इन ठेकों को बंद नहीं करते तो मैं स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ठेकों पर सील लगाऊंगा। भाजपा दिल्लीवासियों की आवाज बनकर केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति का निरंतर विरोध कर रही है‌।इस विनाशकारी शराब नीति के विरोध में कल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी दिल्ली भाजपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। 1 करोड़ से अधिक दिल्लीवासी रैली से जुड़ेंगे।