4 करोड़ 60 लाख लोगों को गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिया गया : कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (2/02/2022): कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आम बजट 2022-24 को बताया कि यदि इस बजट का सार देखा जाए तो इसका अर्थ है कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था 2019-20 के स्तर पर आज भी सरकार के मुताबिक है, तो तरक्की के 2 साल खत्म हो गए। इस बजट के माध्यम से उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मोदी सरकार दोनों पर निशाना साधा है।

उन्होंने बताया कि यह बजट पूंजीवादी है और चिंदबरम साहब ने विशेष तौर पर यह बताया कि 7 या 8 महत्वपूर्ण पहलू वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मोदी सरकार दोनों के सामने थे पर उन पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।भारत की अर्थव्यवस्था 2019-20 के स्तर पर आज भी सरकार के मुताबिक है। तो दो साल खत्म हो गए तरक्की के उन्होंने ये भी बताया कि करोड़ों नौकरियां चली गई है। 60 लाख छोटे उद्योग खत्म हो गए। 84% घरों की आय टूट गई। प्रति व्यक्ति आय 1,08,000 से कम होकर 1,07,000 हो गई। प्रति व्यक्ति खर्च 62,000 से कम होकर 59,000 हो गया। 4 करोड़ 60 लाख लोगों को गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिए गए। पढ़ने वाले बच्चे विशेषकर गरीब और ग्रामीण इलाकों का उनका भविष्य अंधकार में चला गया। जिस प्रकार से देश न्यूट्रिशन में देश 116 मुल्कों की सूची में से 101 नंबर की सूची पर पहुंच गया।

बेरोजगारी शहरों में 8% को पार कर गई है और गांव में 6% तक पहुंच गई है। मुद्रास्फीति यानी महंगाई दर 12% को पार कर गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) भी 6% को पार कर गई हैं। इसलिए इस बजट का यदि सार देखा जाए तो इसका अर्थ है कुछ भी नहीं है।