आम बजट 2022-23: युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लाभ- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (1/02/2022): आज यानी मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट 2022-23 (Union Budget 2022) पेश किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चौथी बार बजट पेश की है। बजट 2021-22 में सार्वजनिक निवेश और पूंजीगत व्यय में तेज वृद्धि हुई थी आम बजट 2022-23 से युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लाभ होगा।

इस बजट को पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान द्वारा निर्देशित किया जाएगा। हमारी सरकार गरीबों की क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समग्र कल्याण करना हमारा लक्ष्य है। इस बजट के माध्यम से विकास को बढ़ावा देना है। वित्त वर्ष 2021-22 में 9.27% का विकास हुआ है।

पीएम गति शक्ति अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगी और युवाओं के लिए अधिक रोजगार और अवसर पैदा करेगी। 2022-23 में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 25,000 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा। पीएम गति शक्ति मास्टरप्लान में आर्थिक परिवर्तन, निर्बाध मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स दक्षता के लिए 7 इंजन शामिल होंगे। रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा। स्थानीय उत्पाद की आपूर्ति श्रृंखला में मदद के लिए ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ लागू होगा।