पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे- सुशील चंद्रा मुख्य चुनाव आयुक्त

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/01/2022): सुशील चंद्रा मुख्य चुनाव आयुक्त, ने विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जिसमें उन्होंने बताया कि पांच राज्यों का चुनाव 7 चरणों में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश का चुनाव 7 चरणों में किया जाएगा, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब का केवल एक चरणों में किया जाएगा और मणिपुर का चुनाव दो चरणों में किया जाएगा। 10 फरवरी 2022 को पहले चरण का मतदान, उत्तर प्रदेश से शुरू होगा और 7 मार्च 2022 को सारे मतदान पूरे हो जाएंगे। 10 मार्च 2022 को सभी विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि यदि कोई भी चुनावी रैलियों से संबंधित नियमों का उल्लंघन करता है या गाइडलाइंस का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आयोग द्वारा चुनावी रैलियों से संबंधित नियम और गाइडलाइंस:

-पोलिंग समय एक घंटा बढ़ाया गया है
-ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल रैली करने पर जोर दें।
उम्मीदवार 40 लाख तक चुनाव प्रचार पर खर्च कर सकेंगे।
कोई भी रोड शो, पदयात्रा, साईकिल रैली और बाइक रैली मना है।
-15 जनवरी तक किसी भी प्रकार के सार्वजनिक रैली करने से मना है। और 15 जनवरी तक कैंपेन कर्फ्यू रहेगा।
8 और 9 बजे के बाद किसी भी प्रकार की रैली करने से मना है।
-किसी भी प्रकार के नुक्कड़ नाटक और रैली गली और सड़कों में करने से मना है।
-पार्टी के जितने के बाद सार्वजनिक स्थान पर जश्न मनाना मना है।
-केवल वर्चुअल रैली के जरिए चुनाव प्रचार और अभियान किया जाना चाहिए।
-डोर टू डोर कैंपेन के लिए केवल 5 लोगों की इजाजत है।
कैंपेन के दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है यदि कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-15 जनवरी के बाद कोरोनावायरस के हालात पर समीक्षा की जाएगी।
-मीडिया का चुनाव में अहम भूमिका होता है इसके जरिए हम अपनी बात को जनता तक पहुंचाते हैं इसलिए इसके माध्यम से किसी भी प्रकार का फेक न्यूज नहीं फैलाया जाना चाहिए।

चुनाव आयोग ने कहा कि सुरक्षित चुनाव कराया जाए और कोरोना से संबंधित नियमों और गाइडलाइंस को सख्ती से पालन कराया जाए ताकि कोरोना ना फैले और अच्छे से मतदान हो सके।