दिल्ली में कोरोना के लगभग 20,000 तक बढ़ने की संभावना: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/01/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। दिल्ली में आज शनिवार को कोरोना के लगभग 20,000 नए मामले सामने आ सकते हैं वहीं सकारात्मकता दर 1-2% तक बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में, शहर में केवल 10% अस्पताल के बिस्तरों पर ही कब्ज़ा किया हुआ है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन COVID19 स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा है कि “दिल्ली में आज लगभग 20,000 नए मामले सामने आएंगे, सकारात्मकता दर 1-2% बढ़ेगी। वर्तमान में, शहर में केवल 10% अस्पताल के बिस्तरों पर कब्ज़ा है।”

साथ ही, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,41,986 नए कोरोनावायरस के मामले आए हैं वहीं 285 मौतें हुईं हैं। भारत में अब तक COVID-19 मामलों की संख्या 3,53,68,372 तक पहुंच गई हैं और मरने वालों की संख्या 4,83,463 हो गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली में कल यानी शुक्रवार को कोरोना के 17,335 नए मामले सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 9 मरीजों की मौत हुई है वहीं सकारात्मकता दर 17.73% तक पहुंच गई है। वहीं दिल्ली में कल रात 10:00 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है जो कि सोमवार सुबह 5:00 बजे तक रहेगा।