मौसम विभाग (IMD) के अनुसार: दिल्ली NCR में बारिश की वजह से ठंड बढ़ने की उम्मीदें

नई दिल्ली (05/01/2022): दिल्ली NCR में आज सुबह से बारिश हो रही जिससे कि लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है और ऊपर से कोहरे की मार भी पड़ सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शीतलहर से मामूली राहत मिलने के बाद भी दिल्ली में अब ठंड बढ़ने की उम्मीदें है।

मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है। यह क्रम आज यानी वुधवार सुबह से शुरू हो गया है और 9 जनवरी तक चलेगी। दिल्ली में या तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे या तो बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस बारिश की वजह से दिन के समय ठिठुरन भरी ठंड का अहसास हो सकता है।

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 05 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।