किसानों की पंचायत में शामिल होने से पहले प ्रियंका गांधी ने शाकुंभरी देवी मंदिर में की प ूजा अर्चना

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर पहुंची है और सहारनपुर पहुंचने के साथ ही उन्होंने शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन करके पूजा अर्चना की है इसके उपरांत अब वह किसानों की एक पंचायत में शामिल होने वाली है।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे, "जय जवान जय किसान" अभियान का प्रारंभ करने के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर पहुंच चुकी है, लेकिन सहारनपुर पहुंचने के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ ऐसा किया है जो प्रियंका गांधी वाड्रा सामाजिक तौर पर अमूमन नहीं करती है, प्रियंका गांधी आज अभियान प्रारंभ करने से पहले सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना की है।

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदिर में लाल रंग की चुनरी ओढ़ रखी थी, इसके अलावा उनके हाथ में लाल कपड़ा भी देखा गया प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मंदिर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी देखे गए।

प्रियंका गांधी वाड्रा की मंदिर में ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसको लेकर लोग ट्वीट कर रहे हैं जिसमें से कुछ लोग प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर जाने पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबियों का मानना है कि आजकल प्रियंका गांधी वाड्रा का रुख अध्यात्म की तरफ बढ़ रहा है प्रियंका गांधी वाड्रा अपने साथ तस्वीह और माला साथ रखने लगी हैं।

गौरतलब की बात है कि अक्सर राजनेता जनसमर्थन जुटाने के लिए ऐसे धार्मिक स्टंट भी करते रहते हैं जैसे बीते चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए थे और उन्होंने बकायदा जनेऊ भी दिखाया था।