विधानसभा चुनावों से पहले NMOPS दिल्ली करेगी राज्यस्तरीय पेंशन बहाली मार्च– मन्जीत सिंह प टेल

दिल्ली NMOPS के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया सचिव NMOPS, मन्जीत सिंह पटेल ने टेन न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि 2004 से NPS स्कीम के तहत भर्ती हुए सभी कर्मचारियो को लेकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक मार्च का आयोजन किया जायेगा जो पूरी दिल्ली में एक साथ हजारों कर्मचारियो के सड़क पर आने से सरकार की आंखे खोलेगी। पटेल ने कहा कि कर्मचारी इस शोषणकारी व्यवस्था का कई वर्षों से लगातार विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकारें अनसुनी कर रही हैं ।अब मजबूरन उन्हे सडकों पर उतरना पड़ रहा है। 30अप्रैल,26नवंबर में रामलीला मैदान में लाखों कर्मचारियो के प्रदर्शन और 27जनवरी से 01फरवरी तक जंतर मंतर पर अनशन के बावजूद सरकार इस दुर्व्यवस्था के खिलाफ चुप है,जो असहनीय है ।अब सडकों पर उतरने के अलावा कोई चारा नही है।संघर्ष ही अब हमारे रास्ते को तय करेगा।

NPS के खिलाफ आज सभी बड़े बड़े प्रदेशों में प्रोटेस्ट हो रहे हैं,छोटे-छोटे राज्यों में भी अब इसके खिलाफ सुगबुगाहट शुरु हो चुकी है जो जल्द ही आन्दोलन का रूप अख्तियार कर लेगी।